आप को बता दे
बनबसा क्षेत्र अन्तर्गत 01 व्यक्ति से 60 हजार रूपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले अभियुक्त को मध्य प्रदेश राज्य में कराया गया धारा 41(क)सीआरपीसी का नोटिस तामील
अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत मे साईबर अपराधों की रोकथाम किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
माह मार्च 2024 में जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत शिकायतकर्ता लक्ष्मण चन्द पुत्र देवी चन्द, निवासी चन्दनी, थाना बनबसा द्वारा बताया गया कि अज्ञात साईबर ठग द्वारा फोन पे के माध्यम से उससें खाते से 60 हजार रूपये की ठगी की गयी । जिसके क्रम में थाना बनबसा में मु0अ0सं0-31/2024 अन्तर्गत धारा 420 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी।
विवेचना के क्रम में साईबर सैल चम्पावत/टनकपुर तथा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए उक्त घटना में अभियुक्त राकेश पुत्र खिल्लन सिंह, निवासी ग्राम भालवामोरा, थाना पठारी, जिला विदिशा, मध्य प्रदेश के प्रकाश में आने पर उ0नि0जितेन्द्र सिंह बिष्ट, थाना बनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम को अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही हेतु मध्य प्रदेश राज्य को रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मध्य प्रदेश राज्य में उक्त पते पर जाकर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर धारा 41क सीआरपीसी का नोटिस तामील कराया गया।
अपील-
सभी से निवेदन है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किये जाने वाले कॉल और मेसेज से सावधान रहें, किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें, अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक, अन्जान QR कोड स्कैन ना करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, साईबर सैल चम्पावत 8476055260 तथा https://cybercrime.gov.in पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
पुलिस टीम-
01-उ0नि0 जितेन्द्र सिंह बिष्ट, थाना बनबसा
02- मुख्य आरक्षी मतलूब खान, एसओजी
03- मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र सिंह, थाना बनबसा
04- आरक्षी ललित चौधरी, थाना बनबसा
05-साईबर पुलिस टीम टनकपुर



