आप को बता दे
डीडीहाट व जाजरदेवल पुलिस ने उत्पात मचाने वाले 02 लोगो को किया गिरफ्तार
ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब/धूम्रपान का सेवन करने वाले 173 लोगों के विरूद्ध की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने व ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । जिस क्रम में विगत दिवस सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निम्न लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी-
1. थानाध्यक्ष डीडीहाट श्री सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम अ0उ0नि0 श्री प्रदीप मिश्रा ने वाहन चैकिंग के दौरान डीडीहाट क्षेत्रान्तार्गत उत्पात मचाने वाले अभियुक्त लोकेश सिंह देउपा पुत्र आनन्द सिंह देउपा निवासी बुड़काफल थाना डीडीहाट को धारा 170 बीएनएसएस के तहत किया गिरप्तार।
2. थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री प्रकास पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 श्री आशीष रावत ने पुलिस के आदेश निर्देशो की अवहेलना करने वाले दीपक भण्डारी पुत्र नरेन्द्र सिंह भण्डारी निवासी सुजई जाजरदेवल को धारा 172 बीएनएसएस के तहत किया गिरफ्तार।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व धार्मिक/ सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के कुल 173 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी ।



