Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी: धरासू पुलिस ने घर में चोरी करने वाले आरोपी को किया...

उत्तरकाशी: धरासू पुलिस ने घर में चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, नामजद अभियुक्त केशव सेमवाल सलाखों के पीछे

आप को बता दे

धरासू पुलिस ने चोरी के प्रकरण में नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गत दिनांक 19.10.2024 को ग्राम जुगियाडा थाना धरासू,उत्तरकाशी निवासी श्रीमती विन्देश्वरी देवी द्वारा थाना धरासू पर आकर केशव सेमवाल निवासी उपराडी बडकोट द्वारा उनके घर का ताला तोडकर घर के अन्दर से पीली धातु के 03 माला, 03 फुल्ली व 02 नोज पिन एवं 2500/ रु नगद चोरी करने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गयी, तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध BNS की धारा 305(ए) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा प्रभारी निरीक्षक धरासू को साक्ष्य एकत्रित करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जरूरी दिशा–निर्देश दिए गए।
प्रभारी निरीक्षक धरासू के नेतृत्व में धरासू पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी–पतारसी करते हुए कल दिनांक 30.10.2024 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त केशव सेमवाल को ग्राम उपराडी थाना बडकोट जिला उत्तरकाशी से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त – केशव सेमवाल पुत्र अरुण कुमार सेमवाल निवासी ग्राम उपराडी थाना बडकोट जिला उत्तरकाशी उम्र 27 वर्ष।

पुलिस टीम
1-उ0नि0 प्रमोद कमार –चौकी प्रभारी गेंवला
2-हे0कानि0 प्रदीप रौथाण चौकी गेंवला थाना धरासू
3-हे0कानि0 सुरेश पंवार चौकी गेंवला थाना धरासू

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments