Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडहरिद्वार: एम्स ऋषिकेश द्वारा हेली एम्बुलेंस सेवाओं का शुभारंभ, दूरस्थ क्षेत्रों में...

हरिद्वार: एम्स ऋषिकेश द्वारा हेली एम्बुलेंस सेवाओं का शुभारंभ, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगा उच्चस्तरीय चिकित्सा सहायता

आप को बता दे

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की घोषणा: एम्स ऋषिकेश द्वारा हेली एम्बुलेंस सेवाओं का शुभारंभ

हरिद्वार: उत्तराखंडवासियों और अन्य श्रद्धालुओं, पर्यटकों को आपात स्थिति में अत्याधुनिक हेली एम्बुलेंस द्वारा उच्चस्तरीय चिकित्सा सहायता प्रदान करना हमारा सपना रहा है। आज एम्स ऋषिकेश द्वारा एयरो मेडिकल सेवाओं का आरंभ, उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार निर्वाचन क्षेत्र के सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस अवसर पर कहा, “यह हेली-एम्बुलेंस उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए एक वरदान सिद्ध होगी। हम इसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सेवा पहुंचाने में सक्षम होंगे।”

उन्होंने कहा कि इस सेवा के आरंभ होने से उत्तराखंड के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकेगी, जिससे उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी। रावत ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी टीम का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवाएं राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने इस पहल को उत्तराखंड की चिकित्सा प्रणाली में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया और आशा व्यक्त की कि इससे राज्य में चिकित्सा सेवा की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments