Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी: SBI ATM का शटर तोड़कर चोरी की कोशिश, 24 घंटे में...

उत्तरकाशी: SBI ATM का शटर तोड़कर चोरी की कोशिश, 24 घंटे में शिमला निवासी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आप को बता दे

ATM का शटर तोड़कर मशीन से छेड-छाड व चोरी का प्रयत्न करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार

कल शुक्रवार को समर्थ बमराठा,कलर्क SBI बैंक मोरी द्वारा थाना मोरी पर आकर दिनांक 25/10/2024 की रात्रि को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा SBI बैंक मोरी के ATM का शटर तोड़कर ATM मशीन के छेड़-छाड़ तोड़-फोड़ कर मशीन को क्षतिग्रस्त कर चोरी करने के प्रयास के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध BNS की धारा 62, 303(2),324(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामला श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा थानाध्यक्ष मोरी को मामले के अनावरण हेतु जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये। थानाध्यक्ष मोरी श्री रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे मोरी पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी, सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुये साक्ष्य एकत्र किये गये, साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 331(1) BNS की बढोतरी की गयी। मामले का खुलासा करते हुये प्रकाश में आये शिमला हिमाचल प्रदेश निवासी व्यक्ति अंकुश धरता को पुलिस टीम द्वारा कल 26.10.2024 को मोरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त- अंकुश धरता पुत्र होमेन्दर नि0 बढाला पो0ओ0 सैलापानी शहराना थाना जुब्बल टी जनपद शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र- 27 वर्ष।

पुलिस टीम-
1- श्री रणवीर सिंह- थानाध्यक्ष मोरी
2- अ0उ0नि0 सतीश चन्द
3- हे0कानि0 प्रदीप चौहान

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments