आप को बता दे
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकेश में ग्रामोत्थान संस्थान और 90 एफएम रेडियो स्टूडियो का किया दौरा, महिलाओं की सराहना

ऋषिकेश। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज ऋषिकेश में भारतीय ग्रामोत्थान संस्थान की एक इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला कारीगरों से मुलाकात की और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्तराखंड के पारंपरिक शिल्प और हथकरघा उत्पादों को देखा। रावत ने इन उत्पादों की उच्च गुणवत्ता और आकर्षक डिज़ाइन की सराहना करते हुए संस्थान की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद उन्होंने 90 एफएम ऋषिकेश रेडियो स्टेशन का दौरा किया, जहां बेटियों द्वारा रेडियो संचालन में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। उन्होंने स्टूडियो में जाकर इन बेटियों को उनके सफल प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। रावत ने कहा कि यह देखना गर्व की बात है कि उत्तराखंड की बेटियां रेडियो जैसे माध्यम में अपनी मेहनत और लगन से राज्य का नाम रोशन कर रही हैं।




