Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी: महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति पर जागरूकता के लिए पौड़ी पुलिस...

पौड़ी: महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति पर जागरूकता के लिए पौड़ी पुलिस का ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान, महिला मंगल दल के साथ चौपाल में अपराधों से बचाव की जानकारी साझा

आप को बता दे

पौड़ी पुलिस द्वारा गांव में जाकर महिला मंगल दल की महिलाओं को लगातार किया जा रहा जागरूक।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिला मंगल दल के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के सम्बन्ध में बैठक आयोजित कर उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में आज दिनांक 25.10.2024 को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा ग्राम-गट्टूघाट व थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा सतपुली कस्बे की महिला मंगल दल के सदस्यों के साथ चौपाल लगाकर बढ़ते हुए महिला अपराधों की रोकथाम, मानव तस्करी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नये कानून एवं साइबर हेल्प लाइन नम्बर-1930,आपातकालीन नम्बर डायल-112 आदि के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता या उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम।
1. अपर उपनिरीक्षक श्रा सुरेंद्र सिंह
2. मुख्य आरक्षी श्री विनोद दिलवाल
3. आरक्षी लक्ष्मण सिंह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments