Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में न्याय विभाग की समीक्षा...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में न्याय विभाग की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश, जनहित के मामलों में ठोस पैरवी और डिजिटल तकनीक के उपयोग पर जोर

आप को बता दे

सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्याय विभाग की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में न्याय विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक का नेतृत्व किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में राज्य के मामलों में ठोस पैरवी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने न्यायालयों से जुड़े मामलों की कार्यवाही में तेजी लाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग करने पर जोर दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बेहतर पैरवी के लिए शासन और सरकारी अधिवक्ताओं के बीच नियमित समन्वय बनाए रखना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि राज्य के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments