Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटिहरी गढ़वाल: अपर पुलिस अधीक्षक जोधराम जोशी ने किया मुनि की रेती...

टिहरी गढ़वाल: अपर पुलिस अधीक्षक जोधराम जोशी ने किया मुनि की रेती थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, त्योहारों के मद्देनजर दिए सख्त दिशा-निर्देश

आप को बता दे

 अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा किया गया थाना मुनि की रेती का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
———————————————

आज दिनांक 25.10.2024 को जोधराम जोशी अपर पुलिस अधीक्षक  जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना मुनि की रेती का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया।

💥 सर्वप्रथम  अपर पुलिस अधीक्षक को थाने पर गार्ड द्वारा सलामी दी गई तत्पश्चात
💥 अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, माल खाना, हवालात , भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला एवम् शिशु कल्याण पटल, CCTNS कक्ष, थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने के अस्लाहों एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गयी तथा अधि/कर्म0 गणों से शस्त्र कवायत कराया गयी।
💥अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा माल मुक़दमाती, मुकदमाती वाहनों एवं अन्य मालों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराने की हिदायत की गई।
💥 सरकारी संपत्ति का जीपी लिस्ट से मिलान किया गया एवं रखरखाव को चेक किया गया।

💥 इसके उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया तथा समस्याएं पूछी गयी व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
💥 अपर पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना क्षेत्र के समस्त CLG मेंबर एवं ग्राम प्रहरीयों की मीटिंग ली गई।

💥 अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्योहारी सीजन एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती को दिशा-निर्देश निर्देश दिए 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments