Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में नयार उत्सव-2024 का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री पुष्कर...

पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में नयार उत्सव-2024 का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया माँ गंगा का पूजन और राफ्टिंग टीम को दिखाई हरी झंडी

आप को बता दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर स्थित ग्राम पंचायत किनसुर बागी में आयोजित नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मोक्षदायिनी माँ गंगा की पूजा-अर्चना की और नयार नदी में महाशीर प्रजाति की मछली के बीजों का प्रवाह किया। उन्होंने उत्सव के दौरान राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड की अपार प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहरों की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए पर्यटन क्षेत्रों का विस्तार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “हमारी सरकार सांस्कृतिक धरोहरों, पर्यावरण और पारंपरिक लोक परंपराओं के संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नयार उत्सव-2024 से इस क्षेत्र को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी, बल्कि यहां की व्यापारिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।”

इस आयोजन का उद्देश्य न केवल क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय समुदायों को सशक्त करना और उनके लिए रोजगार के अवसरों का सृजन करना भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments