Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथोरागढ़ जनपद: थाना नाचनी पुलिस का भैंसकोट में नशे, साइबर क्राइम और...

पिथोरागढ़ जनपद: थाना नाचनी पुलिस का भैंसकोट में नशे, साइबर क्राइम और यातायात नियमों पर जागरूकता अभियान; पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर विशेष प्रयास

आप को बता दे

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच, नशे के दुष्परिणामों और साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरूकता अभियान जारी

थाना नाचनी पुलिस द्वारा ग्राम भैंसकोट में जाना ग्रामीणों का हाल, विभिन्न विषयों पर किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक  रेखा यादव द्वारा जनपद पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम, और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, थाना नाचनी के थानाध्यक्ष श्री मंगल सिंह के नेतृत्व में थाना नाचनी पुलिस ने थाना क्षेत्र के दूरस्थ गांव भैंसकोट, में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
इस अवसर पर पुलिस टीम ने ग्रामीणों से सीधी मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और उनसे सुझाव प्राप्त किए। पुलिस ने सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, ग्रामीणों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया गया, जिसमें शामिल हैं:
➡ नशे के दुष्परिणाम: नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इससे बचने के उपाय बताए गए।
➡ साइबर क्राइम से बचाव: साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी से कैसे बचा जा सकता है, इस पर ग्रामीणों को सचेत किया गया और उन्हें अपने व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।
➡ यातायात नियमों की जानकारी: ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने की अनिवार्यता और यातायात नियमों का पालन करने के लाभ समझाए गए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
➡ नए कानूनों की जानकारी: हाल ही में लागू हुए कानूनों के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया ताकि वे किसी भी कानूनी उलझन में न फंसे और अपने अधिकारों का सही से उपयोग कर सकें।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करना और उन्हें आधुनिक खतरों से बचाने के लिए तैयार करना था। पुलिस की यह पहल न सिर्फ सुरक्षा को बढ़ावा देगी बल्कि ग्रामीणों में विश्वास को भी सुदृढ़ करेगी। पुलिस विभाग भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments