आप को बता दे
दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति का असर ।
अवैध नशा तस्कर फंसे दून पुलिस के शिकंजे में।
लगभग 07 लाख रू0 मूल्य की 22 ग्रा0 अवैध स्मैक के साथ 02 शातिर अभियुक्तों को दून पुलिस ने धर दबोचा ।
औद्योगिक क्षेत्र मैं मजदूरो तथा विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के छात्रों को स्मैक बेचकर भारी मुनाफा कमाने की फिराक में थे अभियुक्त।
थाना सेलाकुई
मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के चिन्हितरण तथा धरपकड हेतु लगातार दून पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए तथा मुखबिरों द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त के क्रम में थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 17/10/2024 को चैकिंग के दौरान धूलकोट तिराहे के पास से 02 अभियुक्तों शाबान तथा साहिल को लगभग 07 लाख रू0 की 22 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सेलाकुई पर 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ का विवरण:- पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो देवबंद, सहारनपुर के रहने वाले हैं, दोनो अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा अपने शौक तथा नशे की आवश्कताओं की पूर्ति करने के लिये तथा कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में हम नशा तस्करी का कार्य करते है। हम यह स्मैक सेलाकुई के औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले तथा शिक्षण संस्थानों में पढने वाले युवकों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा हमें गिरफ्तार कर लिया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1- शाबान पुत्र इसरार निवासी भनेड़ा खास थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष
2- साहिल पुत्र सलीम निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष
बरामदगी
कुल 22ग्राम अवैध स्मैक
1- अभियुक्त शाबान – (12 ग्राम अवैध स्मैक )
2- अभियुक्त साहिल-( 10 ग्राम अवैध स्मैक)
( कुल कीमत लगभग – 07 लाख रू0)
पुलिस टीम:-
1- उप निरीक्षक अनित कुमार
2- कां0 सोहन
3- कां0 शीशपाल
4- कां0 फरमान



