Sunday, March 29, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन: कोटद्वार और पौड़ी में शराब पीकर हुड़दंग...

पौड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन: कोटद्वार और पौड़ी में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 15 व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही, वाहन सीज और DL निरस्त

आप को बता दे

शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 15 व्यक्तियों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं सार्वजनिक स्थलों, तीर्थस्थलों व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग एवं अमर्यादित आचरण करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 10 व्यक्तियों के विरूद्ध एवं कोतवाली पौड़ी पुलिस टीम द्वारा 03 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों व सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों पर पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही जारी।

हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों का नाम पता कोतवाली कोटद्वार
1. मुकेश कुमार (उम्र-45 वर्ष) पुत्र जनार्दन प्रसाद नौटियाल, निवासी-पदमपुर मोटाढांग, कोटद्वार
2. मनीष कुमार (उम्र-40 वर्ष) पुत्र श्री मनोहर लाल, निवासी-शिवपुरी कोटद्वार
3. संतोष कुमार (उम्र-45 वर्ष) पुत्र श्यामलाल, निवासी- टिहरी गढ़वाल, वर्तमान निवासी-बीएल रोड कोटद्वार
4. परवेज(उम्र-30 वर्ष) पुत्र फखरुद्दीन, निवासी- लकड़ीपड़ाव कोटद्वार
5. आशीष भंडारी (उम्र-27 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अर्जुन सिंह भंडारी, निवासी- पदमपुर कोटद्वार
6. शुभम रावत (उम्र -25 वर्ष) पुत्र श्री मेहरबान सिंह रावत निवासी रतनपुर सुखरो, कुंभीचौड़ कोटद्वार
7. विजय सिंह (उम्र-35 वर्ष) पुत्र सुल्तान सिंह, निवासी- कुम्भिचोड़ कोटद्वार
8. हरीश रावत (उम्र-30 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह रावत निवासी हरसिंहपुर बालासोड कोटद्वार
9. गोविंद सिंह (उम्र-40 वर्ष) पुत्र श्री चेतराम, निवासी- सत्येंद्र नगर, कोटद्वार
10. शकील अली (उम्र-30 वर्ष) पुत्र रमजान अली, निवासी-ग्राम कांडखाल, तहसील कोटद्वार
11. अलीशेर पुत्र श्री इजराइल, निवासी-पलवल हरियाणा गाड़ी UK 15c 5893 (वाहन सीज)

हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों का नाम पता कोतवाली पौड़ी
1. कमल (उम्र- 25 वर्ष) पुत्र श्री अंकित, निवासी-ग्राम-डोगरी, जिला-बाजुरा नेपाल हालपता, जामणाखाल, श्रीनगर रोड पौड़ी गढ़वाल।
2. हिम्मत (उम्र-27 वर्ष) पुत्र श्री अंकित, निवासी-उपरोक्त
3. अर्जुन सिंह (उम्र-23 वर्ष) पुत्र गोपाल सिंह, निवासी-उपरोक्त, हाल पता- उमेशा होटल के पास कोटद्वार रोड़, पौड़ी गढ़वाल।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments