आप को बता दे
कोतवाली धारचुला पुलिस ने मन्दिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चोरी का सामान भी किया बरामद
पिथौरागढ़ जनपद के कस्बा धारचुला निवासी मदन सिंह गुंज्याल द्वारा कोतवाली धारचुला में एक सूचना दर्ज कराई गई। इस सूचना के अनुसार, नेपाल रोड (TRC) के पास में स्थापित हनुमान मन्दिर में रखा लोहे का दानपात्र व मन्दिर में रखे अन्य सामान व रुपयों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कल रात्रि में चोरी कर लिया गया है । इस घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन और सी0ओ0 श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में एसएचओ श्री विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने गहन सुरागरसी और पतारसी शुरू की और चोरी के मामले में शामिल 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी किया गया केबल बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता: विकास लोहार पुत्र गोविन्द लोहार निवासी गा.वि.सा. नगरपालिका 2 थाना मोती जिला दार्चुला नेपाल ।
पुलिस टीम का विवरण –
1-उ0नि0 मेघा शर्मा
2-हे0 का0 आन सिंह
3-का0 ललित पांगती
4-का0 पवन कुमार
5-का0 चालक महेश बोरा
पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप यह सफलता मिली है। इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव ने पुलिस टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई



