आप को बता दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तामली, चम्पावत में आयोजित दशहरा महोत्सव में भाग लिया और जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और परंपराओं की समृद्ध विरासत से परिचित कराते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता और लोक कला के संरक्षण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसी गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है और प्रदेश की जनसांख्यिकी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड को समृद्ध, सुरक्षित और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।




