Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबलुवाकोट पुलिस, एसएसबी और नेपाल पुलिस की बैठक: सीमा सुरक्षा पर चर्चा,...

बलुवाकोट पुलिस, एसएसबी और नेपाल पुलिस की बैठक: सीमा सुरक्षा पर चर्चा, नए कानून की जानकारी दी

आप को बता दे

थाना बलुवाकोट पुलिस, एस0एस0बी0, नेपाल पुलिस, द्वारा आयोजित की गयी समन्वय बैठक

संयुक्त रूप से की बॉर्डर चेकिंग, लोगों को दी नए कानून की जानकारी

आज थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्री हरीश सिंह कोरंगा, द्वारा सीमा पर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एसएसबी एवं नेपाल एपीएफ, नेपाल पुलिस के साथ अवैध मादक पदार्थों, वन्य जीव, वन्य उत्पाद आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने, झूलापुलों से नियमानुसार ही समान लाने ले जाने, अवैध मार्गों से आवागमन की रोकथाम करने, स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, झुलापूलों से आवागमन करने वाले लोगों के दस्तावेजों, उनके सामान की उचित जांच चैकिंग फ्रिस्किंग किये जाने, भारत नेपाल सीमा पर काली नदी में राफ्टिंग गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सूचना साझा किए जाने, आपातकालीन स्थिति में झुलापूलों के गेट खोले जाने,भारत नेपाल सीमा के पास हो रहे सड़क निर्माण कार्यों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं सूचनाएं साझा की गई।

इसके बाद पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से अंतराष्ट्रीय झूला पुल पर चेकिंग की, इस दौरान लोगो को नए कानून की जानकारी दी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments