Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी पुलिस का सख्त अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 चालकों...

पौड़ी पुलिस का सख्त अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 चालकों के वाहनों को किया सीज, डीएल निरस्त

आप को बता दे

पौड़ी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर की जा रही लगातार कड़ी कार्यवाही।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर किये गये डीएल निरस्त।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना/यातायात प्रभारियों को शादी के सीजन व त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 11.10.2024 को दिन व रात्रि में चलाए गये सघन चैकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 11 वाहन चालकों (कोटद्वार-09,सतपुली-01, व यातायात कोटद्वार- 01) के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस का चैकिंग अभियान अनवरत जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments