Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री धामी ने...

उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ की 09 प्रमुख परियोजनाओं को बताया आर्थिक और सुरक्षा बूस्टर

आप को बता दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गंगटोक में बीआरओ द्वारा आयोजित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में निर्मित 09 परियोजनाओं समेत 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय रक्षा मंत्री जी के मार्गदर्शन में बीआरओ द्वारा विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच सीमांत क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करने के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जिन 09 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया गया है, उनसे निश्चित रूप से सीमांत क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी और सीमाओं की सुरक्षा भी और अधिक सुदृढ़ होगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा। उन्होंने बीआरओ के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि यह सीमांत क्षेत्रों के विकास और सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments