आप को बता दे
थाना रीठा द्वारा ग्राम धरसो में जन जागरूकता अभियान चलाया तथा 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट की गई
पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत अजय गणपति व क्षेत्राधिकारी चंपावत/टनकपुर महोदय द्वारा सर्किल चंपावत के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयो को अपने-अपने क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान,नशा मुक्त देवभूमि अभियान 2025 बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान चलाने हेतु निर्देश किया।

दिनांक 10-10-2024 को थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा ग्राम धरसो में जाकर ग्रामीणों के साथ मीटिंग कर जन जागरूकता अभियान चलाते हुए उन्हें महिला सम्बन्धी अपराध, सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से होने वाले महिला अपराध ,अन्य अपराध, घरेलू हिंसा के विषय में व नए कानून साइबर अपराध नशा मुक्ति अभियान आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई तथा पीडित लोंगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु जारी महिला/साइबर हेल्पलाइन नं0- 112, 1091, 1930, व अन्य आपातकालीन नं0 व गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान धरासू में 02 नाली भूमि भांग की खेती को नष्ट किया गया



