Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ पुलिस का कड़ा एक्शन: ड्रिंक एंड ड्राइव में 4 गिरफ्तार, 104...

पिथौरागढ़ पुलिस का कड़ा एक्शन: ड्रिंक एंड ड्राइव में 4 गिरफ्तार, 104 पर यातायात नियम उल्लंघन में कार्यवाही

आप को बता दे

ड्रिंक एण्ड ड्राइव व शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले कुल 4 लोग गिरफ्तार

यातायात निमयों व मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने में कुल 104 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़ के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नियमों का उल्लंघन कर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़  परवेज अली के पर्यवेक्षण में चले अभियान के दौरान निम्न कार्रवाई की गयी –
👉 एस0एच0ओ0 कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश जोशी मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों क्रमशः 1-अनिल भारती निवासी लिन्ठ्यूड़ा पिथौरागढ़, 2- पवन चन्द निवासी नैनीपातल पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर दोनों के वाहनों को सीज किया गया ।
👉थाना बलुवाकोट क्षेत्रान्तर्गत दो लोग 1-अभिषेक कश्यप निवासी घस्यार मणडी रनकपुर, चम्पावत तथा 2-मुकेश कुमार निवासी पिपरिया सन्तोष तहसील पूरनपुर, थाना माधो खण्डा, पिलीभीत उ0प्र0 द्वारा आपस में गाली गलौच कर एक दूसरे को मारने मरने पर उतारू हो रहे थे । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्री हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर उक्त दोनों को समझाया परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होने लगे । इससे पहले कोई अप्रिय घटना घटित हो जाती अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाल सिंह ने उक्त दोनों को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व धार्मिक/ सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के कुल 104 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments