आप को बता दे
जनपद चम्पावत
आगामी अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर जनपद के महाविद्दालयों व स्कूली छात्राओं को पुलिस कार्यालय चम्पावत का भ्रमण कराकर दी गई विभागीय कार्यशैली की जानकारी

आगामी अन्तर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत अजय गणपति के आदेशानुसार व क्षेत्राधिकारी चम्पावत सुश्री वंदना वर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 10/10/2020 को जनपद पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न महाविद्दालयों व स्कूलों की छात्राओं को पुलिस कार्यालय का भ्रमण कराया गया।
भ्रमण के दौरान सभी छात्राओं को पुलिस कार्यालय में संचालित समस्त शाखाओं के विभागीय कार्यशैली की जानकारी दी।

1-सर्वप्रथम छात्राओं को जिला नियंत्रण कक्ष का भ्रमण कराते हुए उनकी कार्यशैली से अवगत कराया गया। 112 में प्राप्त शिकायतो पर किस प्रकार कार्यवाही की जाती है डेमो के माध्यम से बताया गया।
2-आज के समय की सबसे बड़े चुनौती साइबर अपराध के बारे में बताते उनसे बचने के तरीकों के सम्बंध में जागरूक कर जनपद के साइबर सेल का भ्रमण कराया गया।
3-महिलाओ के पारिवारिक तथा वैवाहिक मतभेद में किस प्रकार काउंसलिंग की जाती है के संबंध में जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा हेल्पलाइन कार्यालय का भ्रमण कराया गया।
4-उक्त के अतिरिक्त अन्य समस्त शाखाओं जैसे वाचक, गोपनीय,अभिसूचना, डीसीआरबी आदि में भ्रमण कराकर पुलिस कार्यशैली के संबंध में जागरूक किया गया।



