Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडडीएम सविन बंसल ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उठाया बड़ा...

डीएम सविन बंसल ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उठाया बड़ा कदम: जिला चिकित्सालय को मिली नई एलिसा मशीन

आप को बता दे

डीएम ने डेंगू/मलेरिया जांच हेतु एलिसा मशीन जिला चिकित्सालय को दी।
अभी तक मुख्यालय में सिर्फ एक एलिसा मशीन थी अब दो गई हैं। 
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर डीएम सविन बसंल का विशेष फोकस। 
डंेगू के प्रसार पर नियंत्रण हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को 20 फॉगिंग मशीन दी तथा मशीनों के संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु धन स्वीकृति एवं आंवटन किया गया है।  
देहरादून, 09 अक्टूबर 2024,(जि.सू.का.), जिलाधिकारी सविन बंसल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत है, इसी के क्रम में आज जिला चिकित्सालय को डेंगू/मलेरिया जांच हेतु एलिसा मशीन जिला चिकित्सालय को दी तथा सीएमओ को 20 फागिंग मशीन एवं स्प्रे मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। डीएम स्वयं चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण कर चिकित्सालयों की व्यवस्था देख रहे हैं। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद अवस्थित चिकित्सालयों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून द्वारा जनपद अवस्थित चिकित्सालयों का निरीक्षण गतिमान है।
 
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बैठक के दौरान चिकित्सालयों में जो सुविधाएं बताई जा रही हैं, निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्साल में उपलब्ध हों यह सुनिश्चित कर लिया जाए। यदि उपकरण एवं अन्य सुविधाओं की कमी है तो उसकी मांग कर ली जाए। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments