Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त सीमा पैट्रोलिंग: सुरक्षा और शांति...

पिथौरागढ़ में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त सीमा पैट्रोलिंग: सुरक्षा और शांति का रखा गया ध्यान

आप को बता दे

थाना पांगला पुलिस व एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से की गयी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पैट्रोलिंग

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़  परवेज अली के पर्यवेक्षण में, जनपद क्षेत्रान्तर्गत, शान्ति एंव सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा पिथौरागढ़ से लगे हुए अन्तर्राष्ट्रीय सीमायों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । जिस क्रम में आज दिनांक 09.10.2024 को थानाध्यक्ष पांगला  अनिल आर्या के नेतृत्व में थाना पांगला पुलिस व एसएसबी टीम द्वारा संयुक्त रूप से अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगे हुए क्षेत्रों व काली नदी के आस पास व पांगला क्षेत्र में पैट्रोलिंग की गयी । पैट्रोलिंग टीम द्वारा लोगों से अपील की गयी कि, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर या किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के सम्बन्ध में त्वरित थाने में या पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचित करें । पुलिस टीम लगातार अन्य विभागों जैसे- कस्टम, इन्टेलीजेन्स ब्यूरो, एलआईयू, एसएसबी आदि के साथ समन्वय बनाकर सीमाओं पर सतर्क दृष्टि बनाये हुए है ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments