Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर पुलिस का चौकी रीमा में SP का औचक निरीक्षण: सफाई से...

बागेश्वर पुलिस का चौकी रीमा में SP का औचक निरीक्षण: सफाई से लेकर जन जागरूकता तक की व्यवस्थाओं की जांच

आप को बता दे

 बागेश्वर पुलिस : SP द्वारा चौकी रीमा का औचक निरीक्षण कर परखी व्यवस्थायें, संबंधितों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

आज दिनांक- 08/10/2024 को चंद्रशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर द्वारा चौकी रीमा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


✅सर्वप्रथम चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
✅ कार्यालय, अभिलेखों, रजिस्टरों को चैक किया गया सभी रजिस्टरों का रखरखाव/कार्य सही पाया गया।
✅सभी अधि0/कर्म0गणों को मेहनत, लगन व सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
✅संदिग्ध एंव बाहरी लोगों की निगरानी करने एवं सत्यापन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये।
✅ चौकी क्षेत्र में अधिक से अधिक जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
वर्तमान समय में पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद स्तर पर चलाये जा रहे विशेष चैकिंग/सत्यापन अभियान को निरंतर जारी रखने एवं संबंधितों के विरुद्घ वैधानिक कानूनी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
✅ चौकी में नियुक्त सभी कार्मिकों को बीट पुलिसिंग के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ड्यूटी का सही प्रकार से निर्वहन करने, नशे का प्रयोग न करने एवं आम जनता की समस्याओं को सुनने/जनता से शालीनतापूर्वक व्यवहार करने आदि के संबंध में निर्देशित किया गया।
✅चौकी क्षेत्र में अधिक से अधिक भ्रमण करने व चौकी क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।
✅महोदय द्वारा पुलिस मुख्यालय/रेंज स्तर से प्राप्त आदेश/निर्देशों/ अभियानो से अवगत कराते हुए इनका शत-प्रतिशत पालन करने हेतु आदेशित किया गया।

इस दौरान चौकी प्रभारी रीमा एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments