Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 89 युवाओं की काउंसलिंग,...

पौड़ी पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 89 युवाओं की काउंसलिंग, 23 ने किया नशा छोड़ने का संकल्प

आप को बता दे

पौड़ी पुलिस जहां एक ओर नशा तस्करों की तोड़ रही कमर, वहीं नशा छोड़ने हेतु संकल्पित युवाओं की मेडिकल टीम के साथ मिलकर की जा रही काउंसिलिंग।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस का “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” लगातार जारी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत नशा तस्करों की धरपकड़ करने और नशे के चंगुल में फंसे युवाओं को चिन्हित करते हुए उनकी मेडिकल टीम/साइकोलॉजिस्ट के साथ मिलकर काउंसलिंग कर नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्गत निर्देशों क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी व हिमांशु ठाकुर मनोचिकित्सक /काउंसलर व डा0 सुशील शर्मा के माध्यम से थाना कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत नशे के आदी हो चुके 89 लोगों को पुलिस द्वारा चिन्हित किया गया है जिनमें से लगभग 23 युवक जो नशा छोड़ने हेतु संकल्पित है इन युवाओं को नशे की लत छुड़वाने के उपायों व नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर काउंसलिंग करायी गयी। साथ ही बताया गया कि मादक पदार्थों की आदत ना केवल आदी व्यक्ति को ही प्रभावित करती है अपितु परिवार व समाज को भी बड़े पैमाने पर नुकसान होता है। मादक पदार्थो के सेवन से व्यक्ति में शारिरिक, मानसिक व सामाजिक विकृतियां पैदा होती है व नशे के प्रभाव से समाज में अपराधों में भी वृद्धि होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments