Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के युवाओं को रोजगार और शिक्षा में मिलेंगे नए अवसर: मुख्यमंत्री...

उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार और शिक्षा में मिलेंगे नए अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आप को बता दे

बेतालघाट, नैनीताल: शहीद खेमचंद्र डोरबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के समग्र विकास के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने अमर शहीद खेमचंद्र के माता-पिता को सम्मानित कर उनके बलिदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की उच्च शिक्षा को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिए महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को तेजी से भरने की प्रक्रिया भी जारी है, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके।

धामी ने रोजगार के अवसरों पर जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अवसर पैदा हो रहे हैं। सरकार की स्टार्टअप नीति के तहत युवा न केवल कौशल संपन्न बन रहे हैं, बल्कि वे खुद रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं। इसके लिए सरकार की ओर से उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उत्तराखंड के युवा भविष्य में रोजगार सृजन और प्रदेश के आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण स्तंभ साबित होंगे।

इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश के शिक्षा और रोजगार क्षेत्र में हो रहे सुधारों पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments