Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटाटा 407 में भैंसों की बेदर्दी से तस्करी, जाजरदेवल पुलिस ने आरोपी...

टाटा 407 में भैंसों की बेदर्दी से तस्करी, जाजरदेवल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आप को बता दे

टाटा 407 आइशर वाहन में 4 भैंसों को क्रूरता से ठूंस कर ले जा रहा था

थाना जाजरदेवल पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया हिरासत में

बीती रात्रि में थाना जाजरदेवल पुलिस ने एक आइशर वाहन टाटा 407 में 4 भैंसों को बड़ी क्रूरता व बेदर्दी से ठूंस कर ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, 1960 की धारा 3/11(1)(घ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले का विवरण- पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में थाना जाजरदेवल क्षेत्र में नैनीपातल रोड पर पुलिस टीम उ0नि0 सुप्रिया नेगी, हे0 का0 कुबेर सिंह, का0 अनन्द प्रसाद, का0 गोविन्द रौतेला वाहनों की चैकिंग कर रहे थे इस दौरान पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर मड़मानले रोड पर एक आइशर वाहन टाटा 407 को रोककर चैक किया तो वाहन में 4 भैसों को बांधकर बड़ी क्रूरता से ले जाया जा रहा था । भैसों को चोटें भी आई हुई थी । इससे यह स्पष्ट था कि पशु क्रूरता का मामला है। जिस पर पुलिस ने उक्त वाहन के चालक राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र भगवान राम निवासी मड़ेगांव वड्डा थाना जाजरदेवल, को हिरासत में लेकर उनके विरूद्ध थाने में पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और मामला अदालत में पेश किया जाएगा।
अपील- पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इस तरह की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस पशुओं के साथ हो रही क्रूरता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments