आप को बता दे
फायर टीम द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण (डायट )का फायर रिस्क निरीक्षण कर, चलाया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान।

चन्द्रशेखर घोडके, एस0पी0 बागेश्वर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर को जागरूकता अभियान चलाने को निर्देशित किया गया। जिसमें क्रम में आज दिनांक 04/10/2024 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी FSSO गोपाल सिंह रावत द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण (डायट) बागेश्वर का प्राचार्य, महो0 के सहित संयुक्त निरीक्षण किया गया।

दौराने निरीक्षण संस्थान में स्थापित फायर एक्सटिंग्यूशरो का भौतिक निरीक्षण किया गया, तथा संस्थान में NBC-2016 के पार्ट -4 मे निहित मानकों के अनुसार अग्नि सुरक्षा व्यवस्था किए जाने हेतु मौके पर ही सुझाव दिया गया। मौजूद अधिकारी/कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना से बचाव की जानकारी दी गई।
उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।



