आप को बता दे
हरियाणा के विकास के लिए भाजपा को दें समर्थन: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
बल्लभगढ़ (हरियाणा) – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बल्लभगढ़ में एक भव्य रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा के पक्ष में समर्थन की अपील की। मुख्यमंत्री ने जनता-जनार्दन से आग्रह किया कि वे 5 अक्टूबर को होने वाले चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान कर हरियाणा के विकास को गति दें।

रोड शो के दौरान लोगों द्वारा किए गए गर्मजोशी से स्वागत पर मुख्यमंत्री धामी ने बल्लभगढ़ के नागरिकों का आभार व्यक्त किया और कहा, “पिछले 10 सालों में हरियाणा ने डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुआ है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश ने आर्थिक और सामाजिक मोर्चे पर अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा की सरकार ने हरियाणा को विकास के शिखर तक पहुंचाया है, और मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले चुनावों में हरियाणा की जनता भाजपा की नीतियों पर फिर से भरोसा जताएगी और प्रदेश के विकास को और भी मजबूत करेगी।”




