आप को बता दे
“नशा मुक्त भारत ” अभियान के तहत पंचेश्वर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के संदर्भ में चलाया गया जनजागरुकता अभियान
“नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति व पुलिस उपाधीक्षक चंपावत के निर्देशानुसार, आज दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को पंचेश्वर पुलिस द्वारा , “युवा कल्याण समिति नसखोला” द्वारा ग्राम खतेड़ा में आयोजित कालसन बाबा वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2024-25 में , “नशा मुक्ति जन जागरुकता” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उक्त गोष्ठी में उपस्थित सभी युवा वर्ग व स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों/ नशा मुक्ति व अवैध मादक पदार्थों के विषय में वर्तमान में प्रचलित क़ानूनी प्रावधानो से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस व छात्रों/युवा वर्ग की आपसी सहभागिता और उत्तरदायित्व एवं नशा मुक्ति के संदर्भ में खेल भावना की महत्वपूर्ण भूमिका व नशा छोड़ खेल अपनाओ की अवधारणा से अवगत कराते हुए अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई तथा नशे से पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई।
थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत नशा मुक्ति के संदर्भ में जनजागरुकता अभियान निरंतर प्रचलित हैं।



