Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडकैम्पटी पुलिस की लगातार पहल: वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और समस्याओं के...

कैम्पटी पुलिस की लगातार पहल: वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और समस्याओं के लिए क्षेत्र भ्रमण

आप को बता दे

थाना कैम्पटी चौकी नैनबाग पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर जानी वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम

दिनांक 30/09/2024 को थाना कैम्पटी पुलिस व चौकी नैनबाग पर तैनात पुलिस बल द्वारा  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं  अपर पुलिस अधीक्षक  व क्षेत्राधिकारी चंबा महोदया के निर्देशन में थाना क्षेत्र ग्राम देवन व ग्राम जेठू की काण्डी का भ्रमण कर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलता की जानकारी की गयी। सभी वरिष्ठ नागरिकों से उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य व अन्य किसी भी प्रकार की परेशानी व किसी भी प्रकार की शिकायत के सम्बन्ध में जानकारी की गयी व नए कानून व साइबर संबंधी अपराध के संबंध में जानकारी दी गई। किसी भी वरिष्ठ नागरिक द्वारा कोई भी समस्या व शिकायत होना नहीं बताया। चौकी प्रभारी नैनबाग प्रवीण कुमार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों से प्राप्त सुझावों को सुनकर पुलिस कार्यप्रणाली में प्रयोग करने का भरोसा दिलाया गया।

सभी वरिष्ठ नागरिकों को थाने के सीयूजी मोबाइल नम्बर व हल्का प्रभारी व बीट अधिकारी के मोबाइल नम्बर दिये गये। जिससे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वरिष्ठ नागरिकों की सूचना पर थाना/ चौकी नैनबाग स्तर से तत्काल कार्यवाही की जा सके। इस दौरान ग्राम देवन निवासी  लुदरा,  पिंगला,  जगदंबा व ग्राम जेठू की कंडी में श्री सोहनलाल,  उर्मिला देवी,  सबल सिंह  मगन देवी  सत्य सिंह चौहान  रोशनी देवी श्री देव सिंह भंडारी  शांति देवी आदि वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर ग्राम जेठू की कंडी में श्रीमती निर्मला भंडारी व नीलम चौहान को महिला सीएलजी में सम्मिलित किया गया व उनकी कुशलछेम पूछी गई । वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पुलिस पहल की प्रसंशा की गयी। थाना अध्यक्ष द्वारा सभी हल्का प्रभारी व बीट कांस्टेबल को समय-समय पर अपने क्षेत्र में जाकर वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर कुशलक्षेम पूछने व उनकी समस्या पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए 

 

🌹🌿पुलिस टीम का विवरण-

1. उ0नि0 प्रवीण कुमार चौकी प्रभारी नैनबाग थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल।
2 उपनिरीक्षक नीलम थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल
3. अपर उप निरीक्षक प्रमोद रावत चौकी नैनबाग थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल।
4.कांस्टेबल 117 सुधांशु चौधरी थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल।
5.कांस्टेबल 60 सुरेश चौहान थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल।
6.कांस्टेबल 121 भजन पाल थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments