Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ पुलिस की साईबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई: तीन आरोपी मध्य प्रदेश...

पिथौरागढ़ पुलिस की साईबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई: तीन आरोपी मध्य प्रदेश और कोलकाता से गिरफ्तार

आप को बता दे

पिथौरागढ़ पुलिस की साईबर ठगों व धोखाधड़ी के अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

दो आरोपियों को मध्य प्रदेश से व एक को कोलकाता से धर दबोचा

तीनों को तस्दीक कर कानून के शिकंजे में जकड़ा/पाबन्द किया

एस0पी0 श्रीमती रेखा यादव के मार्गदर्शन में पिथौरागढ़ पुलिस ने पैसों की धोखाधड़ी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की है। पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की है।
👉26 अक्टूबर 2023 को एक व्यक्ति ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि, उन्होंने जरोधा ऐप्लीकेशन के कस्टर केयर नम्बर के लिए गूगल पर सर्च किया, और हैल्प लाइन नम्बर ( 08250248233) प्राप्त कर संपर्क स्थापित किया, जिसमें सन्तोष कुमार नाम के व्यक्ति ने अपनी बातों का झाँसा देकर फोन पर “Any Desk’ एप डाउनलोड करवाया, उसके पश्चात उनके खाते से अलग- अलग ट्रांजक्सन कर कुल 99886/- रूपये निकाल लिये । तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 420 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । विवेचना के दौरान दो लोग क्रमशः भीमसेन पुत्र लाल सिंह निवासी सिद्धपुरा, चितोरा भिंड मध्य प्रदेश तथा नाथू राम जाटव पुत्र हरदयाल निवासी चितोरा गोहड़ भिंड मध्य प्रदेश का नाम प्रकाश में आया । उ0नि0 श्री हरीश सिंह कोरंगा (चौकी प्रभारी पनार), हे0 का0 गंगा सिंह, हे0 का0 सूर्य प्रकाश द्वारा टैक्निकल टीम उ0नि0 श्री मनोज पाण्डेय (प्रभारी सर्विलांस/साईबर सैल) मय साईबर सैल टीम की मदद से दोनों अभियुक्तों को तस्दीक कर, धारा 41क सीआरपीसी के तहत नोटिस देकर कानून के शिकंजे में जकड़ लिया है।
👉 ऑनलाईन धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली पिथौरागढ़ में दर्ज मुकदमा धारा 420 भादवि में आरोपी मनोज कुमार दास पुत्र मनमथ दास निवासी दासभवन एस.पी. रोड कचुरा कुठी थाना पुण्डिबारी जिला कूचबिहार पश्चिम बंगाल का नाम प्रकाश में आया था । आरोपी पर एक व्यक्ति से ऑनलाईन धोखाधड़ी कर 91300/-रूपये की ठगी करने का आरोप है । जनपद से गठित पुलिस टीम उ0नि0 श्री दिनेश चन्द्र सिंह (थानाध्यक्ष कनालीछीना), अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक, का0 संजीत कुमार, का0 विजय रजवार द्वारा उ0नि0 श्री मनोज पाण्डेय व उनकी टैक्निकल टीम की मदद से अभियुक्त को तस्दीक कर, धारा 41क सीआरपीसी के तहत नोटिस देकर कानून के शिकंजे में जकड़ लिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments