Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडधामी ने सुना 'मन की बात': 'Thank you Nature' अभियान से जुड़ने...

धामी ने सुना ‘मन की बात’: ‘Thank you Nature’ अभियान से जुड़ने की अपील”

आप को बता दे

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 114वां संस्करण

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 114वां संस्करण सुना। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए इस लोकप्रिय कार्यक्रम को 10 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं और पिछले एक दशक में करोड़ों देशवासी इससे जुड़े हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘क्रिएट इन इंडिया’, ‘मेक इन इंडिया’, स्थानीय उत्पादों के प्रयोग एवं उनके प्रचार-प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने उत्तरकाशी के झाला गांव में चलाए जा रहे ‘Thank you Nature’ अभियान का अनुसरण करने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह अभियान अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है। मैं समस्त प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि आप भी इस अभियान से जुड़कर अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाएं एवं प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।”

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यक्रम में स्थानीय उत्पादों के उपयोग और उनके प्रचार-प्रसार पर जोर दिया, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments