Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडकोतवाली डीडीहाट पुलिस ने की अवैध भांग की खेती नष्ट: पुलिस का...

कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने की अवैध भांग की खेती नष्ट: पुलिस का सफल ऑपरेशन

आप को बता दे

पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में नशा मुक्त देवभूमि मिशन को साकार करने के प्रयास में जुटी पिथौरागढ़ पुलिस

ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में किया जागरूक

सी0ओ0 श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत थानाध्यक्ष डीडीहाट श्री सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा, हे0 का0 प्रदीप गिरी, हे0 का0 जगमल सिंह, का0 पृथ्वी पाल, का0 आशीष चतुर्वेदी, हो0गा0 कुन्दन राम ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने ग्राम आंकोट व भूमियाथल क्षेत्र में चल रही अवैध भांग की खेती को नष्ट करते हुए सैकड़ों पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस अभियान का उद्देश्य देवभूमि उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाना और अवैध नशीले पदार्थों के उत्पादन पर रोक लगाना है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आंकोट व भूमियाथल क्षेत्र में अवैध रूप से भांग की खेती की जा रही है । सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इलाके में छापा मारा और अवैध फसल को नष्ट किया। इस दौरान, पुलिस ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जागरूक भी किया गया । इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कुल 6 नाली क्षेत्र में फैली भांग की फसल को नष्ट किया । “नशा मुक्त देवभूमि” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments