Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड सरकार युवाओं के सपनों को कर रही साकार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

उत्तराखंड सरकार युवाओं के सपनों को कर रही साकार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आप को बता दे

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की युवाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि उनकी सरकार युवाओं के कल्याण और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह समर्पित है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में सरकार ने 17,000 से अधिक युवाओं को पारदर्शी और नकल मुक्त परीक्षाओं के माध्यम से सरकारी नौकरी प्रदान की है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि राज्य की भर्ती प्रक्रियाएं पूर्ण रूप से पारदर्शी हों और युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी मिले।”

धामी ने यह भी जानकारी दी कि अन्य सरकारी पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया तेज़ी से जारी है, जिससे और अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का मुख्य फोकस युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे राज्य और देश के विकास में योगदान कर सकें।

“हम युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में भी उन्हें और अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करते रहेंगे,” धामी ने कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments