Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंड15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम, आपदा...

15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम, आपदा राहत कार्यों में युद्धस्तर पर जुटी धामी सरकार

आप को बता दे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: प्रदेश की सभी सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के निर्देश, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर कार्य जारी

देहरादून, 24 सितम्बर 2024: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति को सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अतिवृष्टि से बंद हुई सड़कों को शीघ्रता से सुचारू किया जाए और आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर स्थाई ट्रीटमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, जल जनित रोगों से बचाव के लिए प्रदेशभर में नियमित जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए राज्य सरकार ने ₹427.87 करोड़ की धनराशि आवंटित की है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के जान-माल की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और राज्य सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments