आप को बता दे
जनपद की ए0एच0टी0यू0 टीम, थाना झूलाघाट पुलिस द्वारा एस0एस0बी0 के साथ संयुक्त रूप से”अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल पर मानव तस्करी रोकथाम व गुमशुदा बालकों की खोजबीन हेतु चलाया सघन चैकिंग अभियान”

एस0पी0 पिथौरागढ़ के निर्देशानुसार तथा सी0ओ0 श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद की ए0एच0टी0यू0 (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट), हे0 का0 प्रो0 तारा बोनाल, हे0 का0 दीपक सिंह खनका, का0 निर्मल किशोर, थाना झूलाघाट पुलिस टीम और एस0एस0बी0 (सशस्त्र सीमा बल) द्वारा संयुक्त रूप से अन्तर्राष्ट्रीय झूला पुल, झूलाघाट पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य गुमशुदा बालकों की तलाश करना और मानव तस्करी को रोकना था।

अभियान के दौरान नेपाल से भारत आने वाले और भारत से नेपाल जाने वाले सभी यात्रियों की सघन चैकिंग की गई। सभी के आई0डी0 कार्ड्स की जांच की गई ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके। इस संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने विशेष सतर्कता बरतते हुए यात्रियों के सामान की भी गहन तलाशी ली।
इस अभियान से सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है और मानव तस्करी जैसी गंभीर अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस प्रकार के अभियानों से सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।




