Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडसशक्त हरियाणा के लिए नारी शक्ति का समर्थन जरूरी: मुख्यमंत्री पुष्कर...

सशक्त हरियाणा के लिए नारी शक्ति का समर्थन जरूरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आप को बता दे

सशक्त हरियाणा के लिए भाजपा आवश्यक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक महिला सम्मेलन में भाग लेते हुए राज्य की महिलाओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, और मातृत्व वंदना जैसी योजनाओं ने हरियाणा की महिलाओं के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव लाए हैं।”

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा ने महिला सशक्तिकरण को केवल वादों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे जमीन पर उतारने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ने हमेशा महिलाओं के मुद्दों पर राजनीति की है और सुरक्षा व प्रगति के मामले में केवल खोखले वादे किए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताते हुए कहा, ” हरियाणा की नारी शक्ति डबल इंजन सरकार के समर्थन में मतदान कर भाजपा की नीतियों पर अपनी मुहर लगाएगी, जो राज्य के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।” उन्होंने महिलाओं से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल सरकार का नहीं, बल्कि राज्य के उज्ज्वल भविष्य का फैसला करेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया और कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, और विकास के लिए समर्पित रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments