आप को बता दे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में अपने निजी आवास पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। सीएम धामी ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण के मूल मंत्र पर काम कर रही है और जनकल्याण के प्रति पूरी तरह समर्पित है। आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है।”

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है, और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी।




