Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपटेल नगर में ओवर रेटिंग पर जिलाधिकारी ने लिया सख्त संज्ञान, शराब...

पटेल नगर में ओवर रेटिंग पर जिलाधिकारी ने लिया सख्त संज्ञान, शराब ठेके पर ₹50,000 का अर्थदंड

आप को बता दे

जिलाधिकारी का एक्शन: पटेल नगर शराब ठेके पर ओवर रेटिंग की मिली शिकायत

पटेल नगर के अंग्रेजी शराब के ठेके पर ओवर रेटिंग का मामला सामने आया है, जब एक ग्राहक ने 170 रुपए के पव्वे को 180 रुपए में बेचे जाने की शिकायत सीधे जिलाधिकारी से की। इस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, आबकारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अनुज्ञापी पर ₹50,000 का अर्थदंड लगाया। इसके अतिरिक्त, ओल्ड मसूरी रोड स्थित शराब के ठेके पर ₹50,000, चूना भट्टा स्थित दुकान पर ₹75,000, सर्वे चौक पर ₹75,000 और जाखन स्थित शराब की दुकान पर ₹50,000 के चालान की कार्यवाही की गई।

इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिला प्रशासन अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

ग्राहकों द्वारा इस तरह की शिकायतें आगे भी मिलती हैं, तो प्रशासन को इसकी गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे कि आम जनता का विश्वास और बढ़ सके। यह कदम ना केवल ओवर रेटिंग के खिलाफ है, बल्कि इससे शराब कारोबार में अनुशासन और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की अनियमितता या ओवर रेटिंग की समस्या का सामना करना पड़े, तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments