Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: 2025 तक उत्तराखंड के हर गांव में...

मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: 2025 तक उत्तराखंड के हर गांव में स्वच्छता, 5000 पदों पर भर्ती शुरू और ‘एक देश – एक चुनाव’ से होगा सरकारी धन की बचत

आप को बता दे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की प्रदेश के विकास और सुरक्षा से जुड़े प्रमुख ऐलान

आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में देश का नंबर वन बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य के तहत, मार्च 2025 तक राज्य के सभी गांवों में कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी जानकारी दी कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 विभागों में समूह ग के 5000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और यह कदम युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों को खोलने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड में माफियाओं के खिलाफ उठाए गए ठोस कदमों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक देश – एक चुनाव’ के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत करने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह पहल भारतीय लोकतंत्र को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से चुनावों के दौरान सरकारी धन और समय की बचत होगी, जिसे शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढाँचे जैसे विकास कार्यों में अधिक प्रभावी ढंग से प्रयोग किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने अंत में कहा कि सरकार कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी और राज्य की सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments