Sunday, December 28, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर पुलिस का जन जागरुकता अभियान: नशा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और...

बागेश्वर पुलिस का जन जागरुकता अभियान: नशा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों पर विस्तृत जानकारी

आप को बता दे

जागरुकता बढ़ते अपराधों से बचाव के लिए है जरुरी।

SP बागेश्वर के दिशा-निर्देशन में जनपद स्तर पर बागेश्वर पुलिस का जन जागरुकता अभियान लगातार जारी।

बागेश्वर पुलिस द्वारा नशे के दुष्परिणामों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात के नियमों व पुलिस सत्यापन अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर लगाई जनजागरुकता की पाठशाला ।

श्री चंद्रशेखर घोडके (IPS) पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करने के लिए निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम आज दिनॉक- 18/09/24 जनपद पुलिस द्वारा अपनें – अपनें थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जागरुकता अभियान चलाया गया । जिसमें थानाध्यक्ष कौसानी श्री मनवर सिंह द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज धैना सिलिगवादी कौसानी में व व0उ0नि0 खष्टी बिष्ट द्वारा कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत गरुड़ स्टेण्ड व थाना कपकोट पुलिस द्वारा स्व0 चन्द्र सिंह शाही राजकीय

स्नाकोत्तर महाविद्यालय में जनजागरुकता अभियान चलाया गया।
जनजागरुकता अभियान में उपस्थित सभी को पुलिस द्वारा कानूनी जानकारी व अन्य आवश्यक जानकारी दी गयी जिसमें नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अपने जनपद व राज्य को नशा मुक्त बनाने एवं अपने जीवन में नशे से दूर रहने की अपील की गई साथ ही अपने आसपास अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया। महिला /बालिकाओं सम्बन्धी अपराधो तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये नये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जानकारी देकर उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी। यातायात के नियमों,व वर्तमान समय में विभिन्न माध्यमों से हो रहे साइबर अपराधों की जानकारी एवं इनसे बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।


वर्तमान में चल रहे पुलिस सत्यापन अभियान के बारे में विस्तृत रुप से बताते हुए अपने आस पास रह रहे बाहरी व्यक्तियों को किरायेदार, घरेलू नौकर, ड्राइवर/किसी भी काम में रखने से पूर्व उनका पुलिस सत्यापन अवश्य कराने हेतु बताया गया। सत्यापन नहीं पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्व आवश्यक कानूनी कार्यवाही के सम्बन्ध अवगत गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments