Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडविकासनगर में चोरी की एंबुलेंस के साथ आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस ने...

विकासनगर में चोरी की एंबुलेंस के साथ आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए पकड़ा

आप को बता दे

उप जिला चिकित्सालय से एम्बुलेंस चोरी होने की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 शातिर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई सरकारी एम्बुलेंस हुई बरामद

कोतवाली विकासनगर

दिनांक – 02/09/2024 को वादी श्री अनुप राई पुत्र श्री बिशन राई निवासी रसूलपुर, थाना विकासनगर, देहरादून हाल एम्बूलेंस चालक उप जिला चिकित्सालय विकासनगर ने थाने आकर एक प्रार्थना पत्र दिनांक – 02/09/2024 की सायं उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में खड़ी सरकारी एम्बूलेंस (108 सेवा) सं0 –UK07GA-102 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के संबंध में लाकर दाखिल किया गया। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा-305 (2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा घटना में शामिल अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा चोरी हुई सरकारी एम्बुलेन्स की बरामदगी हेतु कोतवाली विकासनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा आज दिनांक 03/09/2024 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त समीर खान पुत्र श्री गुलजार अली निवासी केदारवाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष को बुलाकीवाला से चोरी की एंबुलेंस के साथ गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त

समीर खान पुत्र श्री गुलजार अली निवासी केदारवाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष,

बरामदगी :-
1-एक एम्बुलेन्स सरकारी न0 UK07GA-1023

पुलिस टीम
1- उ0नि0 सनोज कुमार
2- कानि0 संजीव कुमार
3- कानि0 अनुज कुमार
4- कानि0 अमित कुमार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments