आप को बता दे
चम्पावत, 31 अगस्त: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद चम्पावत पहुंचे और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र एवं न्याय के अधिष्ठाता देवता श्री गोल्ज्यू महाराज की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और राज्य की उन्नति की प्रार्थना की।

चम्पावत के नैसर्गिक सौंदर्य, प्रभु बालेश्वर महादेव और माता हिंगला देवी की पावन स्थली पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने इस आत्मीय स्वागत के लिए चम्पावत की देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि न्याय के देवता श्री गोल्ज्यू महाराज की कृपा से प्रदेशवासियों का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया, जिन्होंने उनकी उपस्थिति का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने प्रदेश के प्रति उनकी सेवाओं की सराहना की।




