Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeआपकी सरकारनए कार्यकर्ता, नए सदस्य के अंदर नई ऊर्जा और नया जोश होता...

नए कार्यकर्ता, नए सदस्य के अंदर नई ऊर्जा और नया जोश होता है: त्रिवेन्द्र

आप को बता दे

-30% नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में जोड़ना हमारा लक्ष्य: त्रिवेन्द्र

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा आयोजित कार्यशाला का हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, स्थानीय विधायक श्री विनोद चमोली, निवर्तमान मेयर देहरादून श्री सुनील यूनियन गामा और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया और भाजपा में नए सदस्यों को जोड़ने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। मूल्यों व आदर्शों की राजनीति करने वाला भाजपा एकमात्र दल है, यही कारण है कि विगत 10 वर्षों में पूरे देश में राजनीतिक स्थिरता बनी हुई है। उन्होंने वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम नए कार्यकर्ताओं, सदस्यों को बनाने के लिए घर-घर टोली बनाकर जाएं और अपना लक्ष्य रखे हैं कि हमें इस बार 30% नए कार्यकर्ताओं, नए सदस्यों को पार्टी में जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ता, नए सदस्य के अंदर नई ऊर्जा और नया जोश होता है। उन्होंने कहा कि पुराना कार्यकर्ता पार्टी रीढ़ की हड्डी होता है और नया कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में पार्टी को और मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि 2 सितंबर से शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान को हम एक संकल्प के तौर पर लें और 8800002024 नंबर पर अधिक से अधिक मिस्ड कॉल करवाएं। उन्होंने कहा कि बेहतर कल के लिए भाजपा जैसे विशाल वट वृक्ष को हमें मिलकर और मजबूत बनाना है।

इस अवसर पर धर्मपुर विधायक श्री विनोद चमोली, निवर्तमान मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष श्री संजीव सिंघल,पूर्व राज्य मंत्री श्री अजीत चौधरी, सस्ता अभियान महानगर प्रमुख रविंद्र वाल्मीकि, मंडल उपाध्यक्ष श्री कॉलेन्द्र, महामंत्री किशन शर्मा, पार्षद सतीश कश्यप, आफताब आलम, श्रद्धा शेट्टी के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments