आप को बता दे
आज गढ़ी कैंट स्थित आई.एच.एम. परिसर में, उत्तराखंड सरकार के लोक निर्माण, पर्यटन और पंचायती राज मंत्री सतीपाल महाराज ने जौनसार भाबर के प्रमुख तीर्थ स्थल हनोल स्थित “महासू देवता मंदिर” में 06-07 सितंबर, 2024 को होने वाले राजकीय मेले “जागड़ा पर्व” की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रशासन और मंदिर समिति के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

मंत्री सतीपाल महाराज ने बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा। उन्होंने विशेष रूप से ध्यान देने की बात की कि हनोल मंदिर, जो केवल राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है, में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंत्री ने बताया कि महासू देवता मंदिर में पूजन दर्शन के लिए उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
उम्मीद है कि “जागड़ा पर्व” का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए सुगम और यादगार रहेगा।




