Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले 90 लोगों...

ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले 90 लोगों के विरूद्ध की कार्यवाही।

आप को बता दे

“शराबी चालकों पर पुलिस का शख्त शिकंजा, दो वाहन चालकों को कराई हवालात की सैर”

एस0पी0 पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकाबंदी की कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के तत्काल चालान काटे जा रहे हैं। शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और स्टंट ड्राइविंग जैसी गंभीर ट्रैफिक उल्लंघनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विगत दिवस सी0ओ0 पिथौरागढ़, परवेज अली के पर्यवेक्षण में अभियान के दौरान, पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों/ व्यक्तियों की चैकिंग की। जिसके तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी वड्डा श्री शंकर सिंह रावत मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक, कमलेश चन्द निवासी बगड़तोली, झूलाघाट को गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में एस0एच0ओ0 कोतवाली अस्कोट के नेतृत्व में अपर उ0नि0 संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक पुष्कर सिंह निवासी जेठीगांव, अस्कोट को शराब के नशे में वाहन चलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त दोनों के वाहनों को भी सीज किया गया ।
जनपद पुलिस चैकिंग के दौरान कुल 70 वाहन चालकों का चालान किया गया तथा मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर कुल- 20 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधि0 व कोटपा के तहत चालान की कार्यवाही की गई । जिन वाहन चालकों ने नियमों का उल्लंघन किया है, उन्हें चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसा करने पर कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments