आप को बता दे
नशे का आदी होने के कारण पैसों की पूर्ति के लिये मोबाइल चोरी की घटनाओं को देता है अंजाम।
दिनांक 25.08.24 को वादी श्री विक्रम सिह रावत, निवासी ग्राम जाखणी घिल्डियाल गांव, कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढवाल ने थाना श्रीनगर पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात व्यक्ति ने वादी के दुकान में घुसकर चार्जिग पर लगा मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना श्रीनगर पर मु0अ0सं0 58/2024, धारा 305 (ए) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त चोरी की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर को टीम गठित कर घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी एवं सीसीटीवी कैमरों की मदद से अथक प्रयास करते हुये दिनाँक 26.08.2024 को अभियुक्त सुनील उर्फ सोनू को अलकेश्वर घाट श्रीनगर के पास से गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है और पैसो की तंगी के कारण मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है फिर चोरी किये गये मोबाइलों को कम दामों पर रह चलते व्यक्तियों को बेच देता है। अभियुक्त द्वारा माह अप्रैल में लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के भागीरथी धाम आश्रम से 01 मोबाईल व 01 बैग चौरी किया था एवं धर्मराज मन्दिर से भी 01 मोबाईल फोन चोरी किया था। चोरी किये गये मोबाइलों को उसने हरिद्वार व ऋषिकेष में राह चलते हुये व्यक्तियों को कम दामों पर बेच दिया था। इस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला में मु0अ0स0 20/24, धारा 380 भादवि व मु0अ0स0 21/24, धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 58/2024, धारा 305 (ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS)
बरामद मालः-
मोबाइल फोन रेडमी (RedmiA9)
अभियुक्त का नाम पताः-
सुनील उर्फ सोनू (उम्र 27 वर्ष) पुत्र उम्मेद, नि0 नियर पराग डेरी ग्राउण्ड उफल्डा, श्रीनगर जनपद पौड़ी गढवाल।
पुलिस टीमः-
1-उप निरीक्षक विजय सैलानी
2-हेड कानि0 सन्दीप चौहान
3-कानि0 मुकेश आर्य



