Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडड्रंक एंड ड्राइव में 13 व्यक्तियों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने...

ड्रंक एंड ड्राइव में 13 व्यक्तियों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 15 व्यक्तियों के विरुद्ध की कड़ी कार्यवाही।

आप को बता दे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के क्रम में शनिवार देर रात्रि तक चला पौड़ी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान।

ड्रंकन ड्राइव चेकिंग के साथ साथ होटल,ढाबों,टेस्ट्रोरेंट की भी की गई सघन चेकिंग

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी लोकेश्वर सिंह समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवम् होटल, ढाबों, रेस्टोरेन्टों, धर्मशालाओं, बस अड्डों, बैरियर आदि पर प्रभावी चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया है।

जिसके क्रम में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा दिनांक 24.08.2024 शनिवार को सांय से लेकर रात्रि तक होटल, ढाबों, रेस्टोरेन्टों, धर्मशालाओं, बस अड्डों, बैरियर आदि पर एल्कोमीटर के साथ संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की सघन चैकिंग की कार्यवाही की गई। दौराने चैकिंग 13 वाहन चालक जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर चालकों की गिरफ्तारी के साथ-साथ वाहनों को सीज कर चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी एवम् सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 15 व्यक्तियों के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की गई साथ ही जनपद पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत 181 वाहनों के चालान किया गया जिनमें में से 146 वाहनों से 89,500/-रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया तथा 35 वाहनों का चालान माननीय न्यायालय में प्रेषित किये गये। जनपद पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार जारी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments