Monday, March 30, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर पुलिस का जागरुकता अभियान लगातार जारी

बागेश्वर पुलिस का जागरुकता अभियान लगातार जारी

आप को बता दे

आनन्दी एकेडमी, घिरौली बागेश्वर में लगाई “नशा मुक्ति /साइबर जागरूकता, बाल अपराध /नए कानूनों की पाठशाला।

अक्षय प्रहलाद कोण्डे, पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों/ थाना प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजों में “नशा मुक्ति /बाल अपराध /साइबर जागरूकता अभियान” चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज दिनांक – 24/8/2024 को उ0नि0 निर्मला पटवाल कोतवाली बागेश्वर और कानि0 चन्दन कोहली, व कानि0 इमरान खान (SOG/साइबर सैल) द्वारा आनन्दी एकेडमी, घिरौली बागेश्वर में छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए समाज में युवाओं की नशे के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका होने पर अपने जनपद व राज्य को नशा मुक्त बनाने एवं अपने जीवन में नशे से दूर रहने की अपील की गई। छात्र/छात्राओं को अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिये प्रेरित किया गया। अपने आसपास अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया।


✅महिला सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी।

✅यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए सभी से सदैव यातायात के नियमों का पालन करने तथा अन्य लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

✅साइबर जागरूकता-
कानि0 चन्दन कोहली व कानि0 इमरान खान (SOG/साइबर सैल) द्वारा छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को साइबर सुरक्षा के मूल सिद्धान्तों से परिचित कराया गया, जैसे – साइबर खतरो की पहचान, डेटा सुरक्षा का महत्व और ऑनलाईन व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए व्यावहारिक रणनीतियां आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके उपरांत सभी को पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments